विशुनपुरा। जन शिकायत के समाधान में गलत रिपोर्ट लगाने के आरोप में सदर तहसील क्षेत्र के विशुनपुरा गांव के लेखपाल अक्षय कुमार सिंह को निलंबित कर दिया गया है। एसडीएम सदर जुनैद अहमद ने बृहस्पतिवार को यह कार्रवाई की।
गांव के ही संजीत कुमार तिवारी ने शिकायत की थी कि ग्राम सभा व पंचायत भवन की जमीन पर मुन्ना गोंड ने अवैध कब्जा कर रखा है। इसके बाद लेखपाल अक्षय कुमार सिंह को अवैध कब्जा हटवाने को निर्देशित किया गया। लेखपाल ने जांच के बाद यह रिपोर्ट लगाई कि ग्राम सभा व पंचायत भवन की जमीन अतिक्रमण मुक्त है। मामले की जांच डिप्टी कलेक्टर इंद्रभान तिवारी से कराई गई तो पंचायत भवन की जमीन पर मवेशी बांधकर कब्जा बना हुआ पाया गया। लेखपाल की रिपोर्ट व आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत का निस्तारण फर्जी निकला। इस पर जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल के सख्त रुख अपनाया। एसडीएम जुनैद अहमद ने लेखपाल को निलंबित कर दिया।