बलिया। नगर पालिका बलिया के एक कर्मचारी के ठेकेदार से तीन लाख रुपये की मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। वह अधिकारियों के नाम पर पैसे की वसूली करता ता।
सुखपुरा थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव निवासी बृजेश सिंह नगर पालिका बलिया में ठेकेदारी करते हैं। वे नाली का निर्माण करा रहे हैं। नगर पालिका में मानदेय पर तैनात एक कर्मचारी सूर्या यादव ने नपा के एक अधिकारी के नाम ठेकेदार से करीब तीन लाख रुपया सुविधा शुल्क की मांग की। धनराशि देने में असमर्थ ठेकेदार ने मामले की तहरीर शहर कोतवाली पुलिस को देने के साथ ही वसूली के संबंध में रिकार्डिंग भी उपलब्ध कराई। इस आधार पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कर्मचारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस बाबत कोतवाल प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि ठेकेदार कती तहरीर पर कर्मचारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। मामले की विवेचना की जा रही है।