फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: निजी अस्पताल के नाम पर फर्जी जांच शिविर लगा कर रहे थे आंखों की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
चिलकहर। गड़वार थाना क्षेत्र के नारायनपाली गांव में शुक्रवार दोपहर बलिया के एक प्राइवेट चिकित्सालय के नाम पर फर्जी नेत्र चिकित्सा शिविर लगाने का मामला प्रकाश में आया है। सूचना पर स्वास्थ्य विभाग और पुलिस मौके पर पहुंची। कमरे और उपकरण को सील कर चार लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया।
विज्ञापन

सीएचसी रतसर के अधीक्षक डा. राकिफ अख्तर ने बताया कि शिविर के लिए कोई इजाजत नहीं ली गई थी। चिकित्सकीय टीम जांच के लिए भेजी गई थी। जांच रिपोर्ट सीएमओ को भेजी जाएगी। नारायनपाली गांव में बृहस्पतिवार को एक बाइक पर लाउडस्पीकर बांधकर प्रचार कराया गया था कि शुक्रवार की सुबह शहर के नामी हास्पिटल की ओर से निशुल्क नेत्र शिविर लगाया जाएगा। शुक्रवार को उक्त हाॅस्पिटल के नाम पर चार लोगों की ओर से शिविर लगाकर ग्रामीणों की आंख की जांच की जाने लगी। आरोप है कि चश्मा और दवा के नाम पर ग्रामीणों से धनराशि ली जाने लगी। आधार कार्ड की फोटो काॅपी भी ली गई।
इसी बीच उक्त हास्पिटल के चेयरमैन डाॅ. आरबीएन पांडेय भी अपने सहयोगियों की सूचना पर मौके पर पहुंच गए। देखा कि उनके हाॅस्पिटल के नाम पर कैंप लगाकर आंखों की जांच की जा रही है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारियों व पुलिस प्रशासन को अवगत कराया। सूचना पर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गड़वार के चिकित्साधिकारी डाॅ. सिद्धार्थ सिंह व थाना प्रभारी राजेश बहादुर सिंह भी मौके पर पहुंच गए। डाॅ. आरबीएन पांडेय का कहना था कि हाॅस्पिटल के नाम पर विभिन्न स्थानों पर कई यह लोग कैंप लगा चुके हैं। आज मौके पर ही पकड़े गए हैं। पुलिस ने जिस कमरे में बैठकर कर जांच की जा रही थी उपकरण सहित सील करा दिया। चारों लोगों को पूछताछ के लिए थाने लेकर चली आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें