फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एआरटीओ परिसर में मनाया गया दुर्घटना रहित दिवस

Fri, 08 Jan 2016 09:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
 दुर्घटना रहित दिवस के अवसर पर रोटरी क्लब इलीट द्वारा शुक्रवार को एआरटीओ कार्यालय के प्रांगण में शिविर लगाया गया है। जिसमें विभिन्न कार्यक्रमों के साथ ही नि:शुल्क नेत्र प्रशिक्षण शिविर भी आयोजित किया गया। 
विज्ञापन


इसदौरान सिकंदरपुर-बलिया मार्ग पर गुजर रहे वाहन चालकों में सड़क सुरक्षा से संबंधित हैंडबिल बांटा गया। इस अवसर पर उपस्थितजनों को संबोधित करते हुण् रोटरी क्लब इलीट के अध्यक्ष रोटरी सुनिल सर्राफ ने कहा कि हम लोगाें को सड़क सुरक्षा से संबंधित मापदंडों का पालन करना चाहिए ताकि दुर्घटनाएं न हाें।

 इस दौरान लोगों को सड़क के  नियमों के बारे में विस्तार रूप से जानकारी देकर जागरूक किया गया। इस मौके पर एआरटीओ श्याम लाल, एआरटीओ आंजनेय सिंह, राकेश श्रीवास्तव, जीआर सिन्हा, प्रशांत दूबे,  नसीम अहमद,  बीरेंद्र सिंह, मनोज सिंह, महेंद्र सोनकर आदि मौजूद रहे। संचालन नरेंद्र त्रिपाठी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें