फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीवन बचाने के लिए बढ़ाया कदम

Wed, 26 Jul 2017 10:56 PM IST
ballia
विज्ञापन
उत्साह से किया रक्तदान - फोटो : ballia
विज्ञापन
अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से कारगिल विजय दिवस पर जिला चिकित्सालय में रक्तदान महादान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान में युवा से लेकर महिला, छात्र, शिक्षक, किसान, व्यापारी व पुलिस अधिकारियों ने भी उत्साह से न सिर्फ शिरकत की बल्कि स्वेच्छा से रक्तदान कर देश के वीर जवानों के प्रति श्रद्धा सुमन भी अर्पित किया। शिविर में 70 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिसमें 61 ने रक्तदान किया।
विज्ञापन


कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम ने किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान के प्रति समाज के लोगों को जागरूक होने की जरूरत है, रक्त का महत्व तब पता चलता है जब उसके परिवार अथवा उसके सगे संबंधी को रक्त की आवश्यकता पड़ती है। अमर उजाला फाउंडेशन की पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से लोगों में जागरूकता तो बढ़ती ही है, साथ ही ब्लड बैंक में पर्याप्त मात्रा में रक्त की उपलब्धता भी हो जाती है।

मुख्य चिकित्साधिकारी एसके तिवारी ने कहा कि रक्तदान करने से शरीर पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता है। स्वस्थ व्यक्ति को साल में कम से कम दो बार अवश्य ही रक्तदान करना चाहिए। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक एसपी राय ने कार्यक्रम की सराहना की। कहा कि शिविर से ब्लड बैंक में हर ग्रुप का रक्त उपलब्ध हो जाएगा। रक्त बनाया नहीं जा सकता, बल्कि एक-दूसरे द्वारा दिया गया ब्लड ही काम में आ सकता है।
विज्ञापन


डीएम ने रक्तदानियों को अमर उजाला फाउंडेशन का प्रशस्ति पत्र देकर न सिर्फ सम्मानित किया और उनकी हौसलाफजाई भी की। इस मौके पर ब्लड बैंक प्रभारी डा. सिद्धार्थ, नेत्र चिकित्सक डा. बीके सिंह, सीओ सिटी हितेंद्र कृष्ण, शहर कोतवाल शशिमौलि पांडेय भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें