ऐतिहासिक ददरी मेले में हर साल लगने वाली पौध व पुष्प प्रदर्शनी इस वर्ष भी अच्छी-खासी भीड़ अपनी ओर खींच रही है। वजह भी है, क्योंकि इस प्रदर्शनी में दुर्लभ से दुर्लभ पुष्प व पौधे के बारे में जानना हर इच्छुक मेलार्थियों के लिए बड़ा ही कौतूहल का विषय है। प्रदर्शनी लगाने वालों की मानें तो प्रदर्शनी देखने वाले हर कोई अपनी मनपसंद पौधों की खरीदारी कर रहे हैं। शो प्लांट से लेकर फलदार पौधे व रंग-बिरंगे फूल हर किसी को बहुत भा रहा है। वहीं दुर्लभ पौधों को सामने से देख स्कूली बच्चे इसकी खूबी जसनने के लिए घंटों प्रदर्शनी वालों के पास जमे दिखे।
फलदार व पुष्प से नजर हटाकर केवल शो-प्लांटों की उपर नजर गड़ाई जाय तो शो प्लांट विक्टोरिया, फाइकस, सिलवर प्लांट, मेटालका, पाम, सन आफ इंडिया आदि इस प्रदर्शनी में कुछ अलग ही छटा बिखेर रहे हैं। उपरोक्त शो-प्लांटों की बिकी भी जमकर हो रही है। सोनू की मानें तो उपरोक्त प्लांटों घरों में लगाने के लिए लोग खूब खरीद रहे हैं।