फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब चलने की बेला....तो भीड़ मांगे मोर

Sat, 12 Dec 2015 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
ददरी मेले में अब मेला अपने समाप्ति की ओर बढ़ रहा है लोगों की भीड़ वैसे-वैसे बढ़ रही है।  ठंड के मद्देनजर मेले में पहुंच रही भीड़ सबसे पहले रजाई, तोसक, स्वेटर और जैकेट की दूकानों की ओर कूच कर रही है। शनिवार को मेले के दृश्य से कुछ ऐसा ही प्रतीत हो रहा था। वहीं वी मार्ट, सिटी लाइफ जैसे शापिंग मॉल में लोगों की भीड़ भी नगण्य रही।
विज्ञापन



मेले में सजी, खिलौने से लेकर क्राकरी का बर्तन तथा शृंगार की दूकानों पर कमोबेश भीड़ उमड़ रही है। और इससे अलग गर्म कपड़ों की दूकानों पर सबसे ज्यादा भीड़ उमड़ रही है। जिससे गर्म कपड़े बेचने वालों की चांदी है। चाहे वह जैकेट या स्वेटर वाला ही क्यों न हो। या फिर मेले के बीचोबीच ठेले लगाकर मोजा, दस्ताना आदि बेचने वाला ही क्यों न हो। मेले में सपरिवार घूमने पिंटू तिवारी का कहना है कि भैया मेले में आने का उद्देश्य मनोरंजन तो है ही। साथ ही सस्ता सामान भी है। हम लोग जो जैकेट बाहर से दो या फिर तीन हजार के दाम देकर खरीद रहे हैं। लगभग वही जैकेट हमें मेले में हजार रुपये में मिल जा रहा है। वहीं मीना श्रीवास्तव का कहना है कि मार्केट में जो स्वेटर सात सौ से हजार रुपये में मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें