फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board Paper Leak: पेपर लीक मामले में दो माह बाद परीक्षा प्रभारी पर गिरी गाजी, किया गया सस्पेंड

Fri, 27 May 2022 05:33 PM IST
वाराणसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलिया

सार

यूपी बोर्ड  परीक्षा के दौरान इंटरमीडिएट के अंग्रेजी का पर्चा आउट होने के मामले में संयुक्त शिक्षा निदेशक आजमगढ़ मंडल ने बलिया जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के वरिष्ठ सहायक और परीक्षा प्रभारी सुशील कुमार श्रीवास्तव को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
सस्पेंड
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी बोर्ड  परीक्षा के दौरान इंटरमीडिएट के अंग्रेजी का पर्चा आउट होने के मामले में संयुक्त शिक्षा निदेशक आजमगढ़ मंडल ने बलिया जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के वरिष्ठ सहायक और परीक्षा प्रभारी सुशील कुमार श्रीवास्तव को निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई पेपर लीक मामले में दो माह बाद की गई है।

विज्ञापन


जेडी ने अपने निर्देश में उल्लेख किया है कि 30 मार्च को इंटरमीडिएट की द्वितीय पाली में अंग्रेजी प्रश्नपत्र की परीक्षा होनी थी लेकिन परीक्षा प्रारंभ के पूर्व ही पेपर लीक हो गया। इस मामले में सुशील श्रीवास्तव ने अपने दायित्वों के प्रति उदासीनता एवं लापरवाही बरती। इसके चलते उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है।

 डीआईओएस को भेजा गया था जेल
निलंबन अवधि में सुशील कुमार श्रीवास्तव राजकीय बालिका इंटर कालेज आजमगढ़ से संबद्ध रहेंगे। पेपर आउट प्रकरण में परीक्षा प्रभारी की भूमिका संदिग्ध होने की जानकारी होने में शासन को लगभग दो माह का समय लग गया। इस प्रकरण में शासन ने तत्कालीन डीआईओएस को तत्काल ही निलंबित करने के साथ ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

निलंबन के खिलाफ तत्कालीन डीआईओएस पहुंचे हाईकोर्ट

बलिया पेपर लीक प्रकरण में पहले निलंबित और फिर जेल की हवा खा चुके डॉ. ब्रजेश कुमार मिश्र ने अपने निलंबन के खिलाफ हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। उच्च न्यायालय में दाखिल याचिका में तत्कालीन जिला विद्यालय निरीक्षक ने स्वयं को बेगुनाह बताया है और मामले में जिलाधिकारी को जवाबदेह बताया है। इस संबंध प्रभारी डीआईओएस अतुल तिवारी ने बताया कि मामले की जानकारी है, लेकिन विभाग से कोई जानकारी नहीं मांगी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें