फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: 3 बार जन्मतिथि और नाम में हेरफेर कर दी परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
फेफना। कपूरी नारायनपुर गांव के प्रधान अभय वर्मा के खिलाफ पुलिस ने धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है। सूर्यप्रकाश वर्मा की शिकायत पर सीओ सदर की जांच रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

हनुमानगंज ब्लॉक के कपूरी नारायनपुर निवासी सुर्य प्रकाश वर्मा ने 28 अगस्त 2025 को पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर कपूरी नारायनपुर गांव के प्रधान अभय वर्मा गांव की शिकायत की। उन्होंने आरोप लगाया कि अभय वर्मा ने हाईस्कूल की परीक्षा सन् 1995 में चैनराम इंटरमीडिएट कॉलेज सहतवार से रामाश्रय वर्मा पुत्र शिवजन्म वर्मा के नाम से पास की।
सर्टिफिकेट में जन्मतिथि पांच जुलाई 1971 अंकित है। इसके बाद श्रीमुरली मनोहर टाउन इटर कॉलेज की छात्र पत्रावली और स्थानांतरण प्रमाण पत्र के अनुसार उनकी जन्मतिथि पांच जुलाई 1976 अंकित है।
विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने जन्मतिथि बदलकर साल 2004 में हाईस्कूल की परीक्षा रामधनी कुंवर इंटरमीडिएट कॉलेज गोपालपुर से अभय कुमार पुत्र शिवजन्म वर्मा तथा जन्मतिथि एक जुलाई 1987 पर उत्तीर्ण की।
जांच में पता चला कि तीनों एक ही व्यक्ति अभय वर्मा पुत्र शिवजन्म वर्मा हैं, जो अलग-अलग समय पर अपना नाम साजिश ,कूटरचित तरीके से बदलकर प्रधान के पद पर आसीन हो गए हैं।
पुलिस अधीक्षक ने इस मामले की जांच सीओ सदर को सौंपी थी। क्षेत्राधिकारी सदर राकेश सिंह की जांच रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने इस मामले में प्रधान अभय वर्मा के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा पंजीकृत किया है।
थानाध्यक्ष विश्वदीप सिंह ने कहा कि नाम और जन्मतिथि में हेरफेर के मामले में कपूरी नारायनपुर के प्रधान अभय के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें