सहतवार के वार्ड नंबर 10 के बबुरानी में लगी आग में जलती झोपड़ी।
- फोटो : BALLIA
रेवती। स्थानीय नगर के वार्ड नंबर दो स्थित भटवालिया मोहल्ले में रविवार को अज्ञात कारणों से लगी आग में तीन परिवारों की चार झोपड़ियों सहित दैनिक उपयोग के सभी सामान जलकर राख हो गए। जिसके बाद पीड़ित परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को विवश है।
मिली जानकारी के अनुसार बलराम यादव के घर से दिन में करीब दो बजे अचानक आग की लपटें दिखनी शुरू हुई। लोग अभी कुछ समझ पाते कि आग ने विकराल रूप धारण कर दिनेश यादव तथा कमलेश यादव की झोपड़ियों को अपने आगोश में ले लिया। जिनका सब कुछ जलकर नष्ट हो गया। इसके अलावा पास बना एक खोंप भी जलकर नष्ट हो गया। पीड़ित कमलेश ने बताया कि आग में तख्त, खाट, पलंग, आभूषण, कपड़े, ओढ़ना- बिछौना सहित गृहस्थी के सामान के साथ ही 25 हजार रुपया नकदी जलकर राख हो गया है।