फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकतंत्र की मजबूती के लिए सभी करें मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस-प्रशासन चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए तैयारियों में लगा है। पुलिस ग्राम चौपाल के सहारे चुनावी नैया पार लगाने में जुटी है। गांव-गांव में चौपाल आयोजित कर पुलिस फीडबैक प्राप्त कर ग्रामीणों को आवश्यक जानकारी दे रही है।
विज्ञापन

बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर बेला प्राथमिक विद्यालय के परिसर में चौपाल लगा गई। थाना प्रभारी वीरेंद्र मिश्र ने कहा कि निर्भीक होकर मतदान करें। कहीं भी कोई अफवाह फैलाने की कोशिश करता है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। ग्राम प्रधान, चौकीदार व अन्य लोगों की सहभागिता पर भी थानाध्यक्ष ने जोर दिया।
हल्दी स्थित कंपोजिट विद्यालय पर डीएम और एसपी ने ग्रामीणों के साथ बैठक की। कोविड टीका लगवाने के लिए भी प्रेरित किया। शपथ दिलाई कि वोट प्रतिशत बढ़ाएंगे। कंपोजिट विद्यालय पर कुल नौ मतदान केंद्र है, जिसमें 11 हजार से अधिक वोटर हैं। जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह व पुलिस अधीक्षक राज करण नय्यर ने ग्रामीणों के साथ चुनावी संवाद किया। कहा कि कोविड का दूसरा टीका लेने वालों की संख्या 66 फीसदी है। 15 वर्ष से ऊपर के सभी बच्चों को टीका लगवाने के लिए प्रेरित किया। सीओ अशोक कुमार मिश्रा, थानाध्यक्ष सुरेश चंद्र द्विवेदी मौजूद रहे। पूर्व माध्यमिक विद्यालय घोड़हरा एवं प्रावि शिवपुर दियर नई बस्ती पर भी चौपाल लगाई। डीएम ने कहा कि कोविड-19 के प्रोटोकाल का पालन करते हुए सभी लोग लोकतंत्र की मजबूती के लिए अपना-अपना मत डालें। एसपी राजकरन नैयर ने कहा कि विधानसभा चुनाव में शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए आप सभी ग्रामीणों को प्रयास करना होगा। एसडीएम सदर जुनैद अहमद, सीओ सिटी भूषण वर्मा, थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह, शशिकांत पांडेय, विनोद भारती, प्रवीण गुप्ता, अमित राय आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें