फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला कल्याण के लिए हर संभव प्रयास

Sat, 04 Jun 2016 11:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
 महिलाओं को घरेलू हिंसा से बचने के लिए आठ मार्च 2016 से 181 नंबर जारी किया गया है। इस नंबर पर काल आते ही पीड़ित महिला के कल्याण के लिए संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौके पर पहुंच जाएंगे।
विज्ञापन


यह बात कस्बा स्थित डाकबंगला प्रांगण में शनिवार को पत्रकार वार्ता के दौरान महिला कल्याण विभाग की सलाहकार दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री मीना तिवारी ने कही। उन्होंने कहा कि घरेलू हिंसा से पीड़ित महिलाओं के लिए प्रदेश के 12 जनपदों में आशा ज्योति केंद्र खोला गया है। जहां महिला कल्याण स्वास्थ्य और पुलिस के अधिकारी भी बैठेंगे। पीड़ित महिला के एक फोन पर तत्काल मुकदमा दर्ज करना है। यही नहीं पीड़िता के लिए तीन माह तक खाने-पीने की व्यवस्था सरकार को करनी है।

इसके अलावा निर्धन महिलाओं के इलाज के लिए पीजीआई, बीएचयू, लोहिया सहित पांच अस्पताल निर्धारित किए गए हैं। पीड़ित महिलाओं के किसी भी प्रकार के इलाज का खर्च सरकार वहन करेगी। कहा कि विधवा पेंशन अब आनलाइन हो गया है जहां पांच माह से खाते में धन पहुंच रहा है। जिले में तकनीकी शिक्षा के लिए हर संभव प्रयास करूंगी। इस मौके पर चंद्रशेखर तिवारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें