फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजाना 20 बीघा जमीन नदी में हो रही विलीन

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया। सरयू नदी के जलस्तर में दो दिनों से घटाव के बीच गोपालनगर मौजा के दुमाईगढ़घाट के सामने से लेकर गोपालनगर टाड़ी तक दो किमी की दूरी में तेजी से कटान हो रहा है। इससे सरयू नदी की तेज लहरों में हर रोज करीब 20 बीघा उपजाऊ भूमि विलीन हो रहा है। किसानों के अनुसार पूर्व के वर्षों से शुरू हुआ कटान अब तक सैकड़ों बीघे उपजाऊ भूमि को निगल चुकी है। इसको लेकर गोपालनगर, मानगढ़, शिवाल मठिया, वशिष्ठनगर आदि दियरांचल के आधा दर्जन गांवों के किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें गहराने लगी हैं।
विज्ञापन

किसानों का मानना है कि अगर कटान इसी तरह जारी रहा तो जल्द ही गोपालनगर गांव तक सरयू नदी की मुख्य धारा पहुंच जाएगी। ग्रामीणों ने बताया कि दो दिनों से सरयू का जलस्तर घटने के बीच प्रतिदिन 20 बीघा उपजाऊ जमीन सरयू नदी में विलीन हो रही है। गोपालनगर के मुखराम यादव, रामनाथ यादव, शिवगोविंद यादव, विजेंद्र यादव, जिऊत यादव, राजेश्वर मिश्र, रामचेला यादव, लगन यादव आदि किसानों की उपजाऊ खेती सरयू नदी में विलीन हो चुका है। कई किसानों ने परवल की खेती की थी जो कटान में समा गई है। किसानों ने बताया कि यहां कटान तो कई वर्षों से जारी है लेकिन इस साल कटान काफी तेज है, जिससे किसानों का भारी नुकसान हो रहा है। इस बाबत बैरिया के तहसीलदार शिवसागर दुबे ने बताया कि गोपालनगर या अन्य मौजे में हो रहे कटान का सर्वें लेखपालों से कराया जाएगा। इसके बाद रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। शासन द्वारा स्वीकृत होने पर उन्हें उचित मुआवजा दिया जाएगा।
जलस्तर में कमी से साथ हो रही कटान
बेल्थरारोड। सरयू नदी के जल स्तर में लगातार कमी का सिलसिला जारी है। जलस्तर में घटाव से बाढ़ की संभावना फिलहाल टल गई है। जिससे तटवर्ती दर्जनों ग्रामों के हजारों लोगों ने राहत की अनुभूति की है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार रविवार को अपराह्न जल स्तर 63.560 मीटर रिकॉर्ड किया गया, जो लाल निशान 64.010 मी. से 45 सेंटीमीटर कम है। आयोग ने अगले 24 घंटे में जल स्तर में कमी होने का पूर्वानुमान किया है। जलस्तर में कमी के साथ ही तटवर्ती क्षेत्रों में कटान हो रही है। तटवर्ती क्षेत्रों में कृषि योग्य उपजाऊ भूमि कट-कट कर नदी की जलधारा में विलीन हो रही है। जिससे किसानों के होश उड़ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें