बलिया। कोरोना की तीसरी लहर से बचाव के लिए शासन की ओर से 0 से 12 वर्ष तक के बच्चों के लिए दवा वितरण का शुभारंभ रविवार को विभिन्न सीएचसी, पीएछसी और आंगनबाड़ी केंद्रों पर किया गया। जनप्रतिनिधियों ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सरकार की उपलब्धियां और प्राथमिकताएं गिनाईं।
दवा किट वितरण का शुभारंभ रविवार को सीएछसी सोनवानी पर बैरिया विधायक सुरेंद्रनाथ सिंह ने किया। कहा कि चिकित्सक, शिक्षक और रक्षक का स्थान समाज में सबसे ऊंचा है। इन्ही से समाज का विकास संभव है। 23 करोड़ की आबादी वाले इस प्रदेश में सीएम ने कोरोना की जंग जीत कर सबको दिखा दिया है। प्रधान प्रतिनिधि से चिकित्सालय में सपाई के लिए कहा। प्रधान प्रतिनिधि अनुराग मिश्र, वेंकटेश मिश्र ने पत्रक देकर आरओ प्लांट, डिजिटल एक्सरे मशीन सहित जर्जर विद्युत व्यवस्था के निदान की मांग की। सीएचसी अधीक्षक डॉ. मुकर्रम अहमद ने हॉस्पिटल में स्वीपर, कर्मचारियों और डॉक्टरों की कमियों से अवगत कराया। डॉ. जगमोहन प्रसाद, डॉ .अवध कुमार कुशवाहा, राकेश सिंह थे। विधायक ने पीएचसी कोटवां में आशा और आंगनबाड़ी दवा किट का वितरण किया। चिकित्सा प्रभारी डॉ .प्रेमप्रकाश ने कहा कि शून्य से 12 माह के बच्चों के लिए अलग-अलग कि है। यह दिमागी बुखार और कोरोना से राहत देगा। राकेश गोंड, संजय यादव, अजय सिंह, भूपेंद्र सिंह, रजनीश उपाध्याय, अनूप सिंह रहे। बेरुआरबारी ब्लॉक मुख्यालय स्थित पीएचसी पर जिपं सदस्य एवं भाजपा नेत्री अनीता साहनी ने कोरोना किट का वितरण किया। बीडीओ रणजीत कुमार, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. सिद्धि रंजन, प्रधान विनोद सिंह, बिरजू साहनी, शैलेंद्र राजभर आदि थे। रतसर में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष उपेंद्र पांडेय ने मेडिसीन किट वितरित किया। गोपालजी पांडेय, धनेश पांडेय, डा. अमित वर्मा आदि थे। रसड़ा में नगरपालिका परिषद के कार्यवाहक अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सोनी और अधीक्षक डा. वीरेंद्र कुमार ने किट प्रदान किया। अनिल सिंह, डॉ. आरएस गौतम, डॉ. फिरोज अहमद, अनिल राय रहे। मुरलीछपरा जूनियर हाईस्कूल परिसर में सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने कोरोना किट वितरित किया। डॉ. देवनीति सिंह, एनएन शुक्ला आदि थे। रेवती में शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू ने किया। बीडीओ ओमप्रकाश गुप्ता, डा. यसवंत कुमार, डा. बद्रीराज यादव, एसएन तिवारी थे। बांसडीह में मंडल अध्यक्ष प्रतुल कुमार ओझा ने दवा किट पैकेट का वितरण किया। अधीक्षक डॉ. एसके तिवारी, बीडीओ रणजीत कुमार, डॉ. विनोद सिंह थे।
विधायक के कहने के बाद भी मात्र 100 डोज मिले
हल्दी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनवानी के अंतर्गत छोटे-बड़े करीब 70 गांव हैं। बावजूद पिछले तीन दिनों से कोविड वैक्सीन नहीं है। क्षेत्रीय लोगों ने जब यह बात विधायक सुरेंद्र सिंह को बताई तो विधायक ने तुरंत सीएमओ को फोन कर वैक्सीन भेजने को कहा। इस पर भी मात्र 100 डोज ही उपलब्ध हुआ। लाखों की आबादी के लिए यह वैक्सीन ऊंट के मुंह में जीरा के समान है।