फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सम रेजीमेंट और आरके स्टील में खिताबी भिड़ंत

Fri, 29 Jan 2016 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
खेल निदेशालय  एवं फुटबाल संघ उप्र के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित अखिल भारतीय प्राइजमनी फुटबाल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला असम रेजीमेंट शिलांग तथा आरके स्टील सिवान के मध्य खेला जाएगा। वीर लोरिक स्पोर्ट स्टेडियम के शुक्रवार को खेले गए पहले सेमीफाइनल मुकाबले में असम रेजीमेंट शिलांग ने संयुक्त छात्रावास उप्र को 5-1 से पराजित किया।
विज्ञापन


पहला गोल असम रेजीमेंट के विक्रमजीत ने 16वें मिनट में किया। संयुक्त छात्रावास ने जुझारू खेल का प्रदर्शन करते हुए मध्यांतर के कुछ ही क्षणों पहले 44वें मिनट में संयोग यादव के गोल से मुकाबला बराबरी पर पहुंचा दिया। मध्यांतर के बाद असम रेजीमेंट के फारवर्ड खिलाडि़यों ने आक्रमण तेज कर दिया। परिणामत: 57 वे मिनट में बैनुलीन, 68वें मिनट में सनातन तथा 87 वें मिनट में दोबारा सनातन एवं 89वें मिनट में रार्वट ने गोल कर असम रेजीमेंट ने मुकाबला 5-1 से जीत लिया। इसके पूर्व सेमीफाइनल मुकाबले के मुख्य अतिथि भीम चौधरी ने खिलाडि़यों से परिचय प्राप्त किया। जबकि दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले के मुख्य अतिथि सेंट जेवियर्स स्कूल के प्रबंध निदेशक डॉ. अभिनव तिवारी ने खिलाडि़यों से हाथ मिलाकर परिचय प्राप्त किया।

अरविंद कुमार सिंह ने बैज लगाकर अतिथियों का स्वागत किया। दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में आरके स्टील सिवान नेे मध्य प्रदेश एकादश कोे दो-एक से पराजित कर दिया। इस तरह आरके स्टील की टीम ने फाइनल में जगह बना ली। निर्णायक की भूमिका में मनोज तिवारी, खुर्शीद आलम, हाजी मुनव्वर, अमल कुंवर, धीरज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें