फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शपथ ग्रहण के बाद भी नपा कार्यालय रहा सूना

Wed, 13 Dec 2017 11:58 PM IST
ballia
विज्ञापन
शपथ ग्रहण के दूसरी दिन नपा कार्यालय में नहीं दिखी कोई चहल-पहल। - फोटो : ballia
विज्ञापन
नगर निकाय के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण के बाद गुलजार रहने वाला नपा कार्यालय भी बुधवार को पहले जैसे सूना दिखा। कर्मचारियों के कामकाज में कोई बदलाव नजर नहीं आया। वहीं नगर पालिका के नवागत अध्यक्ष एवं ईओ के लखनऊ जाने के बारे में चर्चाएं होती रही। लोगों की मानें तो नपा के शपथ ग्रहण के दूसरे दिन समस्त सभासद नगर पालिका कार्यालय पहुंचते है। एक दूसरे से मुलाकात करने के बाद कर्मचारी और नपा के अध्यक्ष और ईओ से मिलकर दिशा निर्देेश लेतेे हैं।
विज्ञापन


हर बार की तरह से शपथ ग्रहण समारोह तो नगर पालिका परिषद कार्यालय में ऐतिहासिक रुप में रहा। लेकिन शपथ ग्रहण के बाद नपा कार्यालय में मायूसी देखकर ऐसा लग ही नहीं रहा था कि नई बोर्ड शपथ ले चुकी है। ऐसे में नगर पालिका कार्यालय के कर्मचारी ही अपने हिसाब से काम निबटाने में जुटे रहे। न कोई नए पदाधिकारियों का फरमान न कोई भीड़। नगर पालिका के कर्मचारियों से बात करने पर पता चला के सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नवनिर्वाचित नपा और नगर पंचायत अध्यक्षों के साथ ही अधिशासी अधिकारी को लखनऊ में बैठक के लिए बुला लिया है। ऐसे में अध्यक्ष के न होने के चलते सभासद भी नहीं दिख रहा हैं। हर बार शपथ लेने के बाद ही अध्यक्ष और सभासद अपनी-अपनी कार्ययोजना बनाने में जुट जाते थे। लेकिन ऐसा इस बार नहीं हो सका।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें