फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: 1.15 करोड़ की योजना के बाद भी औद्योगिक क्षेत्र में नहीं सुधरी बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। औद्योगिक क्षेत्र बनरही व रसड़ा में बेहतर बिजली आपूर्ति के लिए विद्युत निगम ने 1.15 करोड़ की योजना बनाई थी लेकिन इसके बाद भी विद्युत आपूर्ति में कोई सुधार नहीं हुआ। इस योजना में ट्रांसफाॅर्मरों की मरम्मत के साथ ही जर्जर केबल को बदला जाना था।
विज्ञापन

विद्युत निगम की तरफ से 2024-25 में औद्योगिक केंद्र बनरही व रसड़ा के लिए 11 परियोजनाओं का प्रस्ताव भेजा था। इसमें दो परियोजना औद्योगिक केंद्र रसड़ा के लिए स्वीकृृत हो गई है। 76.52 लाख की धनराशि की स्वीकृति मिली है।
वहीं, रसड़ा में दो कार्यों के लिए 38.50 लाख की धनराशि मिली है। इसमें 23.50 लाख की लागत से सात किमी तक नई केबल बिछाने की भी योजना है। निगम की तरफ से कार्य को गर्मी के पहले ही पूरा करना था । लेकिन अधिकारियों की उदासीनता से फाॅल्ट का सामना करना पड़ रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें