फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: 15 माह बाद भी लिफ्ट का निर्माण अधर में, ठेकेदार को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। रेलवे स्टेशन पर लिफ्ट निर्माण 15 माह बाद भी अधर में है। फरवरी 2024 में ही लिफ्ट का निर्माण पूरा होना था। लेकिन तीन लिफ्ट में से सिर्फ दो का काम पूरा हुआ है। दो नंबर प्लेटफाॅर्म पर तीसरी लिफ्ट का निर्माण एक माह से रुका हुआ है। कार्य में लापरवाही पर ठेकेदार के खिलाफ नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन

अमृत भारत योजना के तहत स्टेशन पर यात्री सुविधाओं व सुंदरीकरण का कार्य चल रहा है। स्टेशन पर 70 लाख रुपये में प्लेटफाॅर्म संख्या एक, दो, तीन व चार पर तीन लिफ्ट लगाई जा रही हैं। प्लेटफाॅर्म संख्या एक व चार का निर्माण पूरा हो गया है। लेकिन, दो पर अभी कार्य अधर में है। ठेकेदार की लापरवाही के कारण अब तक लिफ्ट की सुविधा यात्रियों को नहीं मिल रही है। प्लेटफाॅर्म पर लगी स्वचालित सीढ़ी अक्सर बंद रहने से यात्रियों को परेशानी हो रही है। सबसे ज्यादा परेशानी बुजुर्गों, महिलाओं को हो रही है। बीमार व दिव्यांग यात्रियों को दूसरे का सहारा लेकर आना जाना पड़ता है।


प्लेटफाॅर्म संख्या एक व चार पर लिफ्ट का कार्य पूरा हो गया है। तकनीकी समस्या के कारण दो नबंर प्लेटफाॅर्म की लिफ्ट का काम रुका है। इस महीने के अंत तक काम पूरा हो जाएगा। लापरवाही पर ठेकेदार को नोटिस दिया गया है। - अशोक कुमार, जनसंपर्क अधिकारी, वाराणसी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें