फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटान : सरयू में समा गए दो मकान

विज्ञापन
बैरिया क्षेत्र के गोपालनगर टाड़ी गांव में मकान के बचे अवशेष भाग को ठोकर मारती सरयू नदी की लहरें
विज्ञापन
बैरिया। दिसंबर में भी सरयू नदी के कारण कटान हो रही है। सोमवार को गोपालनगर टाड़ी में दो लोगों के मकान सरयू नदी में कटकर बह गए। अब भी आठ लोगों के मकान कटान के मुहाने पर हैं।
विज्ञापन

गोपाल नगर टाड़ी निवासी चंद्रावती देवी पत्नी राजदेव यादव, पिंकी देवी पत्नी हीरालाल यादव का मकान सरयू नदी के कटान में कटकर नदी में समा गया। दिनेश यादव, मिनी देवी, किशोरी देवी, गंगाजली देवी, मंतोष यादव, बसंती देवी व राजदेव यादव का मकान कटान के मुहाने पर है। पीड़ितों ने बताया कि कटान की सूचना तहसील प्रशासन व जिला प्रशासन के साथ-साथ बाढ़ विभाग को दे दी गई है। किसी विभाग का कोई कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा है। स्थानीय लोगों ने जिलाधिकारी से मदद की गुहार लगाई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें