फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: फसल बीमा करा लें किसान आपदा में क्षतिपूर्ति की होगी भरपाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। रबी मौसम में फसल क्षतिपूर्ति का लाभ प्राप्ति के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में ज्यादा से ज्यादा किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से जोड़ने व जागरूक करने के लिए प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। हर हाल में किसानों को क्षतिपूर्ति के लिए हर हाल में फसल बीमा कराने के लिए कहा जा रहा।
विज्ञापन

रबी 2025-26 में गेंहू, आलू, मसूर,चना, मटर, टमाटर और हरी मटर फसल का बीमा किया जा सकता है। किसान क्रेडिट कार्ड धारक अपने संबंधित बैंक शाखा में संपर्क कर 31 दिसम्बर तक प्रीमियम की धनराशि कटवा कर बैंक से रसीद अवश्य प्राप्त कर लें, जिससे ऋणी कृषकों का फसल बीमा किया जा सके। किसी प्रकार की दैविक आपदा आने पर किसानों को उनकी फसल क्षति की भरपाई किया जा सके। ऐसे ऋणी कृषक जो फसल बीमा का लाभ नही लेना चाहते है, वे अपने बैंक शाखा को 24 दिसंबर तक लिखित रूप से सूचित करें।
कृषक कामन सर्विस सेंटर के माध्यम से अपने फसल का बीमा करा सकते हैं। इस योजना का लाभ वह भी किसान उठा सकते हैं जो दूसरे के जमीन पर खेती करते है। इसके लिए उन्हें एक अतिरिक्त प्रमाण पत्र देना होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें