बेल्थरारोड में शार्ट सर्किट से लगी आग में जले कपड़ा तथा रुपया।
- फोटो : BALLIA
बेल्थरारोड। सीयर-मिश्रौली मार्ग पर शनिवार की सुबह पूर्वांचल पैलेस के निकट एक रिहायशी मकान में आग लग जाने से किराएदार के रखे करीब डेढ़ लाख रुपये नगद के अलावा तीन लाख के गर्म कपड़े जल गए। आसपास के लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया।
पूर्वांचल पैलेस मार्ग के साधु कटरा में नेपाली नीम बहादुर बुद्धा किराए का मकान लेकर गर्म कपड़े का व्यवसाय करता है। शनिवार की सुबह अचानक अज्ञात कारणों से कमरे में आग लग गई। आग ने विकराल रूप धारण कर लिया तथा पूरे कमरे को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे कमरे में रखे डेढ़ लाख रुपये नगद और करीब तीन लाख के गर्म कपड़े आग की भेंट चढ़ गए। आग की उठती लपटों को देख लोगों ने शोर मचाया। शोर सुनकर मौके पर जुटे लोगों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया।