फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई को लेकर ईओ, सभासदों में तकरार

Thu, 01 Feb 2018 11:58 PM IST
ballia
विज्ञापन
ईओ के खिलाफ थाना कोतवाली में तहरीर देने पहुंचे सभासदगण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नगर में साफ-सफाई की लचर व्यवस्था को लेकर नाराज सभासदों का प्रतिनिधिमंडल ईओ से गुरूवार को मिला। इस दौरान नगर के वार्डो की साफ-सफाई को लेकर नपा के अधिशासी अधिकारी के साथ कहासुनी होने लगी। जिसके बाद सभासदों ने कोतवाली पहुंचकर अधिशासी अधिकारी सहित तीन लोगों के खिलाफ तहरीर दिया है।
विज्ञापन


बताया जाता है कि नगरपालिका के वार्डो में साफ-सफाई न होने से सभासदों का आक्रोश बढ़ने लगा है। गुरूवार को सभासद संतोष कुमार सिंह अपने साथी सभासदों केे साथ अधिशासी अधिकारी से सफाई के मुद्दे पर बातचीत करने पहुंचे। लेकिन संतोषजनक जवाब न मिलने में दोनों तरफ से नोंकझोक शुरू हो गई। देखते ही देखते कई वार्डो के सभासद मौके पर पहुंच गए। इस घटना से आक्रोशित सभासद संतोष सिंह ने शहर कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया कि अधिशासी अधिकारी के कक्ष में जाकर वार्ड की समस्याओं को अवगत करा रहा था। इसी बीच ईओ ने दो सफाई निरीक्षकों के साथ मिलकर अभद्रता की।

उधर ईओ डीके विश्वकर्मा ने सभासदों के आरोप को बेबुनियाद बताया। कहा कि उनके साथ दुव्यर्वहार किया गया है। जिसकी उन्होंने उच्चाधिकारियों से शिकायत की है। उधर, शहर कोतवाल शशिमौली पांडेय ने बताया कि सभासदों की ओर से तहरीर मिल गई है लेकिन अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें