फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवास खोलकर ईओ मणि मंजरी राय आत्महत्या प्रकरण की शुरू हुई जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया/मनियर। अधिशासी अधिकारी मणि मंजरी राय के आत्महत्या प्रकरण को लेकर जांच अब तेज हो गई है। बृहस्पतिवार को मनियर नगर पंचायत में ईओ के कार्यालय में फाइलों की जांच की गई। देर शाम शहर के आवास विकास कॉलोनी स्थित ईओ के आवास का ताला भी पुलिस अधीक्षक देवेंद्रनाथ की उपस्थिति में खोला गया। वहां भी कागजात आदि को जांच के लिए कब्जे में लिया गया। उधर, शुक्रवार को भी ईओ के मनियर स्थित कार्यालय में फाइलों की जांच के लिए गठित टीम द्वारा जांच जारी रही।
विज्ञापन

बता दें कि बीते छह जुलाई 2020 की देर रात शहर कोतवाली स्थित आवास विकास कालोनी स्थित किराये के मकान में मनियर की ईओ मणि मंजरी राय ने सुसाइड नोट लिखकर आत्महत्या कर ली थी। मामले में सदर कोतवाली में नगर पंचायत अध्यक्ष भीम गुप्ता, टैक्स लिपिक विनोद सिंह, कंप्यूटर आपरेटर अखिलेश कुमार, सिकंदरपुर के ईओ संजय कुमार राव व चालक चंदन कुमार, ठेकेदार सहित अज्ञात के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पुलिस ने पूछताछ व जांच पड़ताल के बाद आरोपी चालक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने नगर पंचायत अध्यक्ष व कंप्यूटर आपरेटर के भाई को हिरासत में लिया और पूछताछ की। इसके बावजूद आरोपी अभी पुलिस की पकड़ से कोसों दूर हैं। घटना के बाद बीते नौ जुलाई को शहर कोतवाली पुलिस ने नगर पंचायत कार्यालय स्थित ईओ कार्यालय और ईओ आवास को सील कर दिया था। इस प्रकरण के जल्द पर्दाफाश करने के लिए डीएम ने टीम गठित की थी। टीम में एसडीएम बांसडीह दुष्यंत कुमार, सीओ सिटी एके सिंह, तहसीलदार बांसडीह गुलाब चंद्रा व कोतवाल विपिन सिंह शामिल हैं। टीम ने बृहस्पतिवार को नगर पंचायत मनियर स्थित ईओ कार्यालय का ताला खोल देर शाम तक फाइलें खंगाली। इसके बाद देर शाम एसपी देवेंद्रनाथ की उपस्थिति में आवास विकास कालोनी स्थित ईओ आवास का ताला खोला गया। यहां मौजूद फाइलों व अन्य सामानों को टीम ने अपने कब्जे में ले लिया। शुक्रवार को पुन: टीम मनियर पहुंची जहां फाइलों को खंगालने का कार्य जारी था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें