बलिया। शहर में दुर्गा पूजा और दशहरा पर मेले की भीड़ को देखते हुए बृहस्पतिवार को रात 12 बजे तक बड़े वाहनों का नगर में प्रवेश नहीं होगा। डायवर्जन की व्यवस्था रहेगी।
यातायात निरीक्षक समद खां ने बताया कि बैरिया की तरफ से आने वाले भारी वाहनों को थाना दुबहड़ के पास रोका जाएगा। यदि वाहन नरहीं व फेफना की तरफ जाना चाहते हैं तो चिरैया मोड़ से सहतवार, बांसडीह ,सुखपुरा, होते हुए गड़वार (त्रिकालपुर तिराहा) से फेफना व नरहीं जाएंगे। बांसडीह रोड-रेवती, सहतवार, बांसडीह की तरफ से आने वाले भारी वाहन को थाना बांसडीह रोड के पास रोका जाएगा।
यदि वाहन नरहीं, रसड़ा व फेफना की तरफ जाना चाहते हैं तो सुखपुरा, गड़वार होते हुए फेफना नरहीं जाएंगे। सिकंदरपुर से आने वाले भारी वाहनों को हनुमानगंज चौकी के पास रोका जाएगा। यदि दुबहड़ हल्दी बैरिया जाना चाहते हैं तो सुखपुरा बांसडीह सहतवार होते हुए जाएंगे। यदि वाहन नरहीं व फेफना की तरफ जाना चाहते हैं तो सुखपुरा, गडंवार से होते हुए फेफना व नरहीं जाएंगे। रसड़ा व नरहीं की तरफ से आने वाले भारी वाहनों को फेफना तिराहा के पास रोका जाएगा। यदि वाहन बैरिया, सिकंदरपुर, बांसडीह, सहतवार की तरफ जाना चाहते हैं तो गड़वार से सुखपुरा होते हुए जाएंगे।
रूट की व्यवस्था
1 : धर्मशाला चौराहा से ई-रिक्शे कासिम बाजार व चौक की तरफ नहीं जाएंगे।
2 : विशुनिपुर मस्जिद चौराहे से ई-रिक्शे ओक्डेनगंज चौराहे व टाउन हाॅल की तरफ नहीं जाएंगे।
3 : रेलवे स्टेशन से ई-रिक्शा उमाशंकर चौराहे व चौक की तरफ नहीं जाएंगे।
4 : माल गोदाम से ई-रिक्शा चौक व बालेश्वर मंदिर की तरफ नहीं जाएंगे।
5 : नया चौक से ई-रिक्शे रामलीला मैदान की तरफ नहीं जाएंगे।
6 : सीतापुर आई हाॅस्पिटल से ई-रिक्शे मवेशी हाॅस्पिटल, गुदरी बाजार व महावीर घाट की तरफ नहीं जाएंगे।