फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर आज रात 12 बजे तक रहेगी रोक

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। दीपावली व छठ पर्व पर शहर में यातायात सुगम बनाए रखने के लिए रूट डायवर्जन किया गया है। चौक में छठ पर्व तक भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। चौक की तरफ जाने वाले सभी मार्गाें पर बैरिकेडिंग कर पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। आज रात 12 बजे तक भारी वाहनों का शहर में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
विज्ञापन

भारी वाहन फेफना से गड़वार-सुखपुरा होकर अपने गंतव्य को जाएंगे। पर्व पर बाजार में खरीदारों की भीड़ के मद्देनजर एसपी ओमवीर सिंह के निर्देश पर कासिमबाजार, ओक्डेनगंज, आर्य समाज रोड़, मालगोदाम, हनुमानगढ़ी मंदिर तिराहा, गुदरी बाजार, चमनसिंह बाग रोड तिराहे पर बैरिकेडिंग की गई है। चौक में चार पहिया व ई-रिक्शा का संचालन पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा।
ट्रैफिक प्रभारी समद खां ने बताया कि त्योहार को देखते हुए तीन व चार पहिया वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा। सुरक्षा को लेकर बाजार में भीड़ के बीच सादे वेश में महिला व पुरुष पुलिसकर्मी भ्रमण करते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें