फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खिड़की से घुसे, किया लाखों का सामान पार

Sat, 25 Jul 2015 11:35 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
दुबहर थाना क्षेत्र के धरनीपुर गांव में शुक्रवार रात चोर खिड़की का ग्रिल तोड़कर घर में घुस गए। इसके बाद घर में से लाखों के आभूषण सहित दस हजार रुपये नकदी पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस  एक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


क्षेत्र के धरनीपुर निवासी पारसनाथ सिंह का परिवार छत पर सोने चला गया। इसी बीच चोर खिड़की का ग्रिल तोड़कर घर में घुस गए। फिर अटैची और बक्से तोड़कर उसमें से सोने का मांग टीका, सिकड़ी, चेन, चूड़ी, पायल, कंगन, झुमका आदि गहने ले गए।

इनकी कीमत करीब चार लाख रुपये बताई जा रही है। साथ ही अटैची से 10 हजार रुपये भी ले गए। दूसरे दिन तड़के जब महिलाएं छत से उतरकर घर में गईं तो दरवाजा अंदर से बंद था। इस पर शोरगुल मचाया। परिवार के अन्य सदस्य इकट्ठा हो गए। इसके बाद किसी प्रकार दरवाजा खोला गया और अंदर का हाल देख होश उड़ गए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें