बलिया। विधानसभा चुनाव सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां तेज कर दी हैं। जिले में छठवें चरण में चुनाव होगा। चार फरवरी से नामांकन शुरू हो जाएगा। नामांकन प्रक्रिया सकुशल संपन्न कराने के लिए कलेक्ट्रेट परिसर में सुरक्षा बंदोबस्त शुरू कर दिए गए है।
कोविड के कारण इस बार प्रत्याशी के साथ मात्र दो लोगों को ही नामांकन कक्ष तक जाने दिया जाएगा। सुरक्षा के कड़े इंतजाम और सीसी कैमरों की निगरानी में नामांकन प्रक्रिया होगी। जिला निर्वाचन अधिकारी आईवी सिंह ने बताया कि जिले में निर्वाचन की अधिसूचना चार फरवरी को लागू होगी। नाम निर्देशन के लिए अंतिम तिथि 11 फरवरी निर्धारित है। नामांकन पत्रों की जांच 14 फरवरी को की जाएगी। नाम वापसी के लिए अंतिम तिथि 16 फरवरी निर्धारित की गई है। मतदान तीन मार्च को तथा मतगणना 10 मार्च को होगी