नरही मोड़ पर एक लग्जरी कार से चितबड़ागांव पुलिस ने बुधवार की सुबह 40 पेटी अंग्रेजी शराब की है। धर्मापुर तिराहे पर पर थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार चौधरी चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच एक काले कलर की लग्जरी कार पहुंची।
विज्ञापन
पुलिस ने रोकने का इशारा किया तो चालक वाहन तेज गति से वाहन लेकर भाग निकला। जिसे पुलिस ने पीछा कर नरही मोड़ पर कार को पकड़ लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में कार्रवाई की जा रही है। सूचना मिली थी कि अंग्रेजी शराब को तस्करी कर बिहार ले जाया जा रहा था। हालांकि कार चालक भाग गया।
बाइक से शराब ले जा रहा युवक गिरफ्तार
दोकटी पुलिस ने आठ लाख की अंग्रेजी शराब संग एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष वंश बहादुर सिंह ने बताया कि शिवरामपुर घाट से आकाश यादव निवासी गड़ेरिया शिवपुर कपूर दियर को पकड़ा गया, उसके पास से शराब की 128 बोतल बरामद हुई।