फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब इंजीनियर बेमियादी धरने पर

Thu, 03 Mar 2016 01:29 AM IST
Engineers now on indefinite dharna
विज्ञापन
विज्ञापन
उप्र डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के आह्वान पर चल रहा कार्य बहिष्कार मंगलवार को भी जारी रहा। महासंघ के प्रदेशव्यापी हड़ताल के क्रम में जिले के डिप्लोमा इंजीनियरों ने 14 वें दिन आंदोलन तेज करते हुए कलेक्ट्रेट में बेमियादी धरना शुरू कर दिया।
विज्ञापन



धरना सभा को संबोधित करते हुए इंजीनियर मनोज शर्मा ने कहा कि हम कर्मचारियों की मांगें आज तक नहीं मानी गई। जिससे साबित होता है कि डिप्लोमा इंजीनियरों की मांगों को सरकार कितनी गंभीरता से ले रही है।  कहा कि डिप्लोमा इंजीनियर अपनी मांगें पूर्ण नहीं होने की दशा में ही बेमियादी हड़ताल पर बैठे है।

 कहा कि जूनियर इंजीनियरों को प्रारंभिक ग्रेड पे 4800 रुपये दिए जाने के बावजूद तत्संबंध शासनादेश अब तक जारी नहीं किया गया। जिसके चलते प्रदेश के 24000 डिप्लोमा इंजीनियरों को बेमियादी हड़ताल पर जाना पड़ा है। इंजीनियर मुन्ना यादव ने कहा कि प्रारंभिक ग्रेड पे 4800 रुपये, 30 लीटर पेट्रोल के वाहन भत्ता दिया जाय, सात, 14 और 20 वर्ष बाद प्रोन्नति वेतन प्रदान किया जाय।
विज्ञापन


 इस मौके पर परिषद की इंजीनियर उदयशंकर सिंह, तेजबहादुर पासवान, रामरेखा, दुर्गेश सिंह यादव, नीरज पांडेय, सत्येंद्र कुमार, अभिमन्यु सिंह, गणेश यादव, दुर्गेश सिंह, नीरज पांडेय, उपहार गुप्त, उदय राज, राकेश सहित तमाम अवर अभियंता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें