फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: चित्तू पांडेय चौराहा से मालगोदाम तक हटाया अतिक्रमण

विज्ञापन
नगर के चित्तू पांडेय चौराहा से मालगोदाम तिराहा तक अतिक्रमण हटाने के दौरान सड़क पर खड़ी बाइक को
विज्ञापन
बलिया। शहर में बुधवार को जिला प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। चित्तू पांडेय चौराहे से मालगोदाम तक पुलिस बल की मौजूदगी में बुलडोजर चलाकर कई अस्थाई अवैध कब्जा को हटाया गया। फोरलेन पर अवैध कब्जे से सड़क पूरी तरह से सिकुड़ गई है। अतिक्रमण के कारण यातायात प्रभावित होने लगा था। कई दुकानदारों और मकान मालिकों ने फुटपाथ तथा सरकारी जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर रखा था। बुलडोजर ने इन अस्थाई अवैध कब्जों को हटाकर साफ किया और यातायात को सुगम बनाया।
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट आशा राम वर्मा की देखरेख में नगर पालिका परिषद कर्मियों ने अतिक्रमण को हटाया। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि यह कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। दुकानदारों को सख्त चेतावनी दी गई है कि शहर की सुंदरता और यातायात व्यवस्था में बाधा बनने वाले सभी अतिक्रमण को हटाया जाएगा। कई वर्षों से इन क्षेत्रों में अवैध कब्जे लगातार बढ़ रहे थे। इससे आम जनता को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि समय-समय पर अभियान चलता रहेगा। इसके लिए नगर पालिका परिषद की टीम बनाई गई है। दोबारा अतिक्रमण करने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें