फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महुआ मोड़ और मिड्ढी इलाके में हटाया गया अतिक्रमण

विज्ञापन
नगर के महुआ मोड पर जिला प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाने के दौरान सरकारी बीयर की दुकान को तोड़ता जेस - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बलिया। शहर में चल रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान शनिवार को जिला प्रशासन, नगरपालिका और रेलवे की संयुक्त टीम ने महुआ मोड़ और मिड्ढी इलाके में कार्रवाई की। दो जेसीबी के साथ पहुंची टीम को देखते ही अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गई। पहले तो उन्होंने टीम का विरोध का प्रयास किया लेकिन जिला और रेलवे पुलिस के सख्त रूख को देखकर वे पीछे हट गए।
विज्ञापन

नगर मजिस्ट्रेट नागेंद्र सिंह, सीओ सिटी अरूण कुमार सिंह, नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी डीके विश्वकर्मा, आरपीएफ इंस्पेक्टर एके सिंह, रेलवे की तरफ से ज्ञानेंद्र सिंह आदि के नेतृत्व में टीम ने दोपहर 12 बजे महुआ मोड़ के पास अतिक्रमण हटवाना शुरू किया। जैसे ही जेसीबी ने गुमटियों और अवैध निर्माण को तोड़ना शुरू किया अतिक्रमणकारियों में अफरा-तफरी मच गई। उन्होंने कार्रवाई का विरोध करने का प्रयास किया लेकिन अधिकारियों के रूख के आगे किसी की एक नहीं चली। देखते ही देखते जेसीबी से मोड़ पर मौजूद चाय, पान आदि की गुमटियों के साथ ही सरकारी बीयर की दुकान को भी पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया गया। टीम वहां से आगे बढ़ी तो अवैध कब्जा कर बनाए गए रेस्टोरेंट को ध्वस्त किया गया। वहां से टीम मिड्ढी की तरफ बढ़ी तो महावीर मंदिर के बाद कुछ लोगों ने अपना स्थाई निवास बना लिया था। उसे भी जेसीबी के माध्यम से तोड़ा गया। टीम का अभियान मिड्ढी चौराहे तक चला। महुआ मोड़ से मिड्ढी चौराहे तक रेलवे की जमीन से सटे रोड के किनारे हुए अतिक्रमण को पूरी तरह से ध्वस्त कराने के बाद भी अधिकारी मौके से हटे। इस कार्रवाई से पूरे दिन इलाके में हड़कंप की स्थिति रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें