फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे की भूमि से अतिक्रमण हटाया

विज्ञापन
बांसडीहरोड बाजार में रेलवे की भूमि से अतिक्रमण को हटाता बुल्डोजर। - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
वाराणसी-छपरा रेल खंड स्थित बांसडीह रोड रेलवे क्षेत्र से अवैध अतिक्रमण हटाने के लिए मंगलवार को अभियान चलाया गया। इस दौरान रेल मजदूरों और जेसीबी से अतिक्रमण को हटाया गया।
विज्ञापन

डीआरएम ने मातहत अधिकारियों को तत्काल अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिए थे। सीनियर सेक्शन इंजीनियर ने गत 10 फरवरी को रेल सीमा के अंदर अतिक्रमण हटाने के लिए अतिक्रमणकारियों को नोटिस दिया था। 10 दिन में अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी गई थी। अधिकांश अतिक्रमणकारियों ने स्वत: अतिक्रमण हटाना शुरू भी कर दिया था। मंगलवार को बचे अतिक्रमण हटाने के लिए सीनियर सेक्शन इंजीनियर कमलेश कुमार के नेतृत्व में मजदूरों, जेसीबी और पुलिस बल के साथ टीम पहुंची। टीम ने दुर्गा मंदिर समीप से रेलवे क्रासिंग के आसपास रेलवे क्षेत्र में अभियान चलाकर जेसीबी से अतिक्रमण हटवाया। सीनियर सेक्शन इंजीनियर कमलेश कुमार ने बताया कि विभागीय अधिकारियों के निर्देश पर अतिक्रमण हटाया गया। रेलवे के भूमि पर दुकान स्थापित कर बैठाकर शराब पिलाने वाले कटरैन, सेड सहित तीन दर्जन से अधिक गुमटी को खाली करा दिया गया। रेलवे की भूमि पर कब्जा करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। कहा कि एक स्थायी दुकान को भी हटाया गया। इस दौरान उप निरिक्षक शत्रुघ्न दिवेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें