फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण हटवाया, हड़कंप

Fri, 16 Feb 2018 11:42 PM IST
ballia
विज्ञापन
नगर के महावीर घाट रोड पर अतिक्रमण हटवाती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नगर को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गुदरीबाजार और महावीर घाट रोड पर अतिक्रमणरोधी अभियान चलाया। अभियान से वहां अफरा तफरी मच गई। उधर, बेल्थरारोड पर नगर पंचायत मुख्य मार्ग पर अतिक्रमण हटाने पहुंचे दस्ते को विरोध के कारण वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन


कोतवाल के नेतृत्व में निकले पुलिसकर्मियों ने गुदरी बाजार और महावीर घाट रोड पर अतिक्रमण हटवाया। इस दौरान पुलिसकर्मियों सड़क की पटरियों पर रखे गए सामानों को हटवाया। सड़क की पटरियों पर काफी दिनों से अतिक्रमण किया गया था। जिसके चलते आए दिन जाम लगती रहती थी। इसको गंभीरता से लेते हुए शहर कोतवाल शशिमौली पांडेय अपनी टीम के साथ पहुंचकर एक-एक दुकानदार को नियत स्थान पर रहने का चेतावनी दिया। कोतवाल ने कहा कि किसी भी परिस्थिति में शहर के पटरियों पर अतिक्रमण करने वाला बक्शा नहीं जाएगा। नगरपालिका तथा पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीमें हर रोज अभियान चलाकर अतिक्रमणकारियों को सड़क के किनारे से हटाएंगी।

बेल्थरारोड :  नगर पंचायत के मुख्य मार्ग पर शुक्रवार को अपराह्न अतिक्रमण हटाने पहुंचे नगर पंचायत और पुलिस के अतिक्रमणनिरोधी दस्ते को नागरिकों के विरोध के कारण बैरंग लौटना पड़ा। इस मामले में अधिशासी अधिकारी ने नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन समेत चार लोगों के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस को पत्र प्रेषित किया है।
विज्ञापन


अधिशासी अधिकारी ब्रजेश गुप्त ने थानाध्यक्ष उभांव को प्रेषित पत्र में जानकारी दी है कि शुक्रवार को अपराह्न मुख्य सड़क के उत्तरी पटरी पर कतिपय व्यापारियों द्वारा किए गए अतिक्रमण हटाने के लिए पुलिस बल समेत नगर पंचायत कर्मी गए हुए थे। इसबीच पूर्व चेयरमैन अनिल कुमार, राजकुमार जायसवाल आदि मौके पर पहुंचे तथा उनके द्वारा सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाते हुए अवैध अतिक्रमण हटाने में बाधा उत्पन्न की गई। जिसके फलस्वरूप अवैध अतिक्रमण नहीं हटाया जा सका। अधिशासी अधिकारी ने थानाध्यक्ष को प्रेषित पत्र में आरोपित लोगों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने का अनुरोध किया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें