फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जर्जर विद्युत आपूर्ति से क्षुब्ध उपभोक्ताओं ने किया एक्सईएन का घेराव

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जनपद में हो रहे अघोषित बिजली कटौती से त्रस्त उपभोक्ताओं ने विद्युत वितरण खंड द्वितीय रामपुर कार्यालय पर छात्रनेता व सामाजिक कार्यकर्ता रिपुन्जय रमण पाठक रानू के आह्वान पर विभागीय कार्यालय का घेराव प्रदर्शन किया। इस दौरान विभाग के अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर रानू पाठक ने प्रबन्ध निदेशक को भेजे गए सात सूत्रीय मांगपत्र के माध्यम से जनपद की बदहाल विद्युत आपूर्ति में सुधार की चेतावनी दें डाली।
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने विभाग पर जोरदार नारेबाजी करते हुवे एक्सईएएन का घेराव कर बताया कि भीषण गर्मी में बिजली व्यवस्था पूरी तरह बेपटरी हो चुकी है। ऐसे में लोगों का जीना दुश्वार हो चुका है,बलिया शहर सहित ग्रामीण अंचलों में ओवरलोड, जर्जर तार, जर्जर खम्भो का बहाना बना आपूर्ति बाधित की जा रही है। इस गंभीर समस्या के निदान व 20 घंटे आपूर्ति के लिए 18 जुलाई 2014 को शहीद पार्क चौक पर हुए आमरण अनशन के उपरांत ऐतिहासिक जन आन्दोलन के बाद शक्ति भवन लखनऊ से एमडी ने बलिया जनपद की बदहाल आपूर्ति को संज्ञान में ले कर स्थिति में सुधार किया था। लेकिन एक तरफ़ जहां पूरे प्रदेश में सरकारें बेहतर आपूर्ति का दावा ठोंकती नजर आ रहीं वही यहाँ की नजीर उन्हें मुंह चिढ़ा रहीं है। बलिया शहर में टाउन 3 की स्थिति तो बद से बदतर है, बीते दो दिन से आपूर्ति बाधित है, तो प्रत्येक टाऊन क्षेत्र व गावों में लो वोल्टेज की समस्या से समस्या उत्पन्न हो रहीं है। ठंड के मौसम में ही घेराव के दौरान ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाने की मांग की गई थी, लेकिन वो आज तक ना बढ़ी। जिसके वजह से ओवरलोड की समस्या उत्पन्न हो रही है। रानू पाठक ने चेतावनी देते हुवे क़हा कि अगर 7 दिनों के अंदर आपूर्ति सुचार रुप से ना शुरू हुई तो वो आमरण अनशन को बाध्य होंगे। जिसके बाद उसकी सारी जिम्मेदारी विभाग की होगी। इस मौके पर अंकित तिवारी, विवेक पांडेय, टिंकू चौबे, पंकज पांडेय, राहुल मिश्रा, आदित्य प्रताप सिंह, प्रवीन सिंह, बबलू यादव, अनुभव मिश्रा, रामानुज तिवारी, संतोष वर्मा, शिवम सिंह, मनोज कुमार, मेराज आलम, नीतीश सिंह, गोलू पांडेय, आकाश जायसवाल, मोहित जायसवाल, नीतीश सिंह आदि मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें