फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजगार सेवकों को एक साथ मिलेगा बकाया मानदेय, हर्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया। मुख्यमंत्री की ओर से सभी रोजगार सेवकों का बकाया मानदेय देने की घोषणा से रोजगार सेवक उत्साहित हैं। बैरिया विकास खंड के रोजगार रोजगार सेवकों ने शनिवार को ब्लॉक प्रांगण में खुशी मनाई।
विज्ञापन

रोजगार सेवक संघ बैरिया के अध्यक्ष अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि रोजगार सेवकों का वेतन पिछले 13 माह से बकाया था, जिसे मुख्यमंत्री ने एक साथ सभी बकाए मानदेय का भुगतान करने का आदेश दिया है। बताया कि जिलाधिकारी के माध्यम से शासन ने सभी रोजगार सेवकों का अब तक के बकाए का ब्योरा नौ अप्रैल तक मांगा है। इसके बाद मुख्यमंत्री 12 मई को सभी बकाया पीएफएमएस के जरिए जारी करेंगे। इस मौके पर लक्ष्मण सिंह, विनोद यादव, मनोज यादव, रमेश प्रसाद, संजय कुमार यादव, मिथिलेश यादव, अशोक वर्मा, सुरेन्द्र नाथ वर्मा आदि रहे।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें