बांसडीह। स्थानीय पुलिस ने बीयर बार का लाइसेंस दिलाने के नाम पर 30 लाख की ठगी करने के मामले में आरोपी को वाराणसी के डीएल़डब्ल्यू से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से कुछ नगदी और मोबाइल भी बरामद किया गया है। आरोपी का चालान न्यायालय कर दिया गया है।
थाना प्रभारी योगेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि अभियुक्त राजन सिंह उर्फ गोलू सिंह पुत्र धर्मेन्द्र सिंह निवासी ताखा थाना गड़वार है। उसे पहाड़ी गेट डीएलडब्लू थाना मंडुवाडीह जनपद वाराणसी से गिरफ्तार किया है। उसने बीयर बार का लाइसेंस दिलाने के नाम पर अवधेश पाण्डेय पुत्र विश्वनाथ पाण्डेय निवासी बकवां थाना बांसडीह से धोखाधड़ी कर तीस लाख रुपये ले लिए थे। कई अन्य लोगों से भी इसने लाखों रुपये लिए हैं। उसके कब्जे से 5990 रुपये नगद व एक मोबाइल बरामद हुआ है।