फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हक और मान-सम्मान सेे समझौता नहीं करेंगे कर्मी

Sun, 24 Dec 2017 10:43 PM IST
ballia
विज्ञापन
विकास भवन कर्मचारी महासंघ के सम्मेलन में मंचासीन पदाधिकारीगण। - फोटो : ballia
विज्ञापन
विकास भवन कर्मचारी महासंघ का अधिवेशन विकास भवन के सभागार में रविवार को आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि सीडीओ संतोष कुमार तथा जिला विकास अधिकारी शशिमौली मिश्र एवं उपायुक्त मनरेगा यूके पाठक ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अधिवेशन में मुख्य रुप से कर्मचारियों के साथ सरकारों द्वारा किए जा रहे हकतल्फी का पुरजोर विरोध किया गया।
विज्ञापन


श्रमिक नेता बलवंत कुमार सिंह ने कहा कि  सभी कर्मचारी अपने हक हकूक की रक्षा तथा मान, सम्मान के लिए आगे बढ़कर हिस्सेदारी करेंगे। अधिवेशन के द्वितीय चरण में महासंघ के पदाधिकारियों का निर्वाचन हुआ। जिसमें बलवंत कुमार सिंह को अध्यक्ष, गौरीशंकर राम वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सुनील कुमार मौर्य तथा अनिल कुमार यादव कनिष्ठ उपाध्यक्ष, अविनाश उपाध्याय महामंत्री, चंद्रशेखर यादव संयुक्त मंत्री, आनंद तिवारी संगठन मंत्री, प्रशांत सिंह कोषाध्यक्ष, जमाल अख्तर तथा सत्येंद्र सिंह संगठन मंत्री, महेश शर्मा आडिटर तथा अजय चौबे को मीडिया प्रभारी निर्वाचित किया गया। इसमें लेखा संवर्ग का गठन किया गया। जिसमें शिवजी सिंह संरक्षक, ब्रजेश कुमार अध्यक्ष, अश्वनी कुमार उपाध्याय वरिष्ठ उपाध्यक्ष, पिंटू राम कनिष्ठ उपाध्यक्ष, सुजीत कुमार श्रीवास्तव मंत्री, मनोज कुमार संयुक्त मंत्री, विक्रम कुमार सिन्हा कोषाध्यक्ष संगठन मंत्री निर्वाचित किए गए। इसमें अजय सिंह, हीरालाल चौरसिया आदि रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें