फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: बकाया वेतन के लिए कर्मचारियों का धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। छह माह से बकाया वेतन भुगतान की मांग को लेकर शिक्षक, शिक्षणेतर कर्मचारियों ने मंगलवार को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय परिसर में धरना दिया। इस दौरान कर्मचारियों ने जिला विद्यालय निरीक्षक को संबोधित ज्ञापन उनके प्रतिनिधि को सौंपा।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि 179 शिक्षक, शिक्षणेतर कर्मचारियों का जुलाई से अकारण वेतन बाधित कर दिया गया है। इसके कारण धरना प्रदर्शन के लिए बाध्य होना पड़ा। कहा कि शिक्षक, शिक्षणेतर कर्मचारी अपने दायित्वों को ईमानदारी के साथ पूरा करते हैं। कोर्ट की ओर से 27 अगस्त और नौ सितंबर को वेतन देने का आदेश पारित गया है। इसका अनुपालन नहीं होने के कारण वेतन नहीं मिल रहा है। कहा कि जल्द वेतन नहीं मिला तो 16 दिसंबर से अनवरत धरना प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान शिवमंगल सिंह, शांतनु सिंह, श्याम चौबे, अरविंद यादव, सत्येंद्र यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें