फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहकारी बैंक के कर्मचारी धरने पर

Mon, 09 Apr 2018 10:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /बलिया
विज्ञापन
मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन करते को आपरेटिव बैँक के कर्मचारी
विज्ञापन
जिला सहकारी बैंक के प्रधान कार्यालय पर धरनारत कर्मचारियों की मांगे पूरी नहीं होने के बाद वे सोमवार को पूर्णकालीक धरने पर बैठ गए। इस दौरान कर्मचारी नेताओं ने कहा कि शासन और प्रशासन के गलत नीतियों के चलते उनकी समस्याओं का निराकरण नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन



संयुक्त मोर्चा के संयोजक आलोक कुमार सिंह ने कहा कि मृतक आश्रित रजनीश श्रीवास्तव का नियुक्ति प्रमाण निर्गत कराया जाए। कुछ बैंक कर्मियों के निर्गत वेतन की वापसी कराई गई है। जिनका वेतन बहाल करने के साथ ही करीब 14-15 वर्षो से रुके प्रोन्नति को दिलाय जाए। कामरेड केएन उपाध्याय, अतुल कुमार दूबे, उदयनारायण, अरुण कुमार सिंह, अजय कुमार श्रीवास्तव, अरुण कुमार मिश्र, गौरीशंकर यादव, अखिलेश कुमार शुक्ल, केबी सिंह, अमरनाथ सिंहआदि मौजूद रहे।


सुखपुराः विभिन्न मांगों को लेकर जिला सहकारी बैंक मुख्यालय पर पिछले पांच दिनों से बैंककर्मी आंदोलित हैं। सोमवार को सहकारी बैंक कर्मचारियों ने जिला संगठन के आह्वान पर पूरे जनपद में पूर्ण रूप से हड़ताल कर दिया। कस्बे में स्थित सहकारी बैंक के कर्मचारियों ने बैंक में ताला बंद कर हड़ताल में शामिल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें