जेएनसीयू में आयोजित कार्यक्रम काे संबोधित करते कुलपति प्रो. संजीत कुमार गुप्ता। विवि
बलिया। शोध कार्य में आधुनिक सॉफ्टवेयर और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के उपयोग से गुणवत्ता आएगी। शोध कार्य तेज होंगे और विषय पर पाठन सामग्री भी बेहतर मिलेगी।
जननायक चंद्रशेखर विवि में इलाहाबाद विश्वविद्यालय के लाइब्रेरियन डॉ. बीके सिंह ने प्राध्यापकों के साथ ‘मॉडर्न सॉफ्टवेयर यूजेज इन रिसर्च’ विषय पर संवाद किया। की उपयोगिता एवं सावधानियों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में शोध लेखन में एआई का प्रयोग तेजी से बढ़ रहा है, लेकिन इसके इस्तेमाल में सतर्कता जरूरी है। एआई का उपयोग कठिन विश्लेषण को सरल बनाने के लिए किया जाना चाहिए। शोधकर्ता को स्थापित शोध पद्धतियों के आधार पर स्वयं शोध प्रबंध तैयार करना चाहिए। कुलपति प्रो. नरेन्द्र कुमार शुक्ल ने कहा कि शिक्षक अध्यापन के साथ शोध एवं अनुसंधान की गतिविधियों में भी सक्रिय रहें।