भाजपा कार्यालय पर मण्डल पदाधिकारीयो की बैठक करते जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश साहू व अन्य।
- फोटो : BALLIA
बलिया। भाजपा के जिला व मण्डल पदाधिकारीयो की बैठक बुधवार को पार्टी कार्यालय पर आयोजित की गई। बैठक में 19 जनवरी को सीएए के समर्थन में होने वाली रैली को सफल बनाने पर चर्चा की गई। शुभारंभ पं. दीनदयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विनोद राय ने कहा कि सीएए के समर्थन में गोरखपुर विश्वविद्यालय के प्रांगण में 19 जनवरी को व्यापक रैली का आयोजन होगा। जिसमे मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उपस्थित रहेगें। जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू ने कहा कि सभी मण्डल अध्यक्ष अपने अपने मण्डल में इस रैली को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में लोगों को ले जाएंगे। इस मौके पर देवेंद्र यादव, सुनीता श्रीवास्तव, विनोद शंकर दुबे, विजय बहादुर सिंह, नन्द लाल सिंह, राजीव मोहन चौधरी, प्रदीप सिंह, सुरेंद्र सिंह, संजय मिश्र, नकुल चौबे, संजय सिंह, माधव प्रसाद, शितांशु गुप्ता, प्रमोद सिंह, मनोज श्रीवास्तव, प्रतुल ओझा, रामजी सिंह, देवव्रत दूबे आदि रहे।