बलिया। विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं की बैठक रविवार को कार्यालय में आयोजित की गई। इसमें 25 नवंबर से 21 दिसंबर तक चल रहे हित चिंतक अभियान को गतिशील बनाने पर विचार किया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए परिषद के अध्यक्ष मंगल चौबे ने कहा कि विश्व हिंदू परिषद जनपद में 5000 हित नियंत्रक बनाएगी। पूरे गोरक्ष प्रांत में हित चिंतक बनाने के काम में यह जनपद अग्रणी रहेगा। संगठन द्वारा चलाया गया सेवा कार्य, गौशाला, एकल विद्यालय, संस्कार केंद्र, सिलाई केंद्र, रक्तदान शिविर तथा चिकित्सा केंद्रों का संचालन इसी हित चिंतक की धंनराशि से संपन्न होगा। अभियान का शुभारंभ बजरंग दल के संयोजक रोहित सिंह, सौमित्र पांडेय तथा राजू पटेल के संजोजन में किया गया। जिसमें 51 हित चिंतकों को रसीद काटकर शुभारंभ किया गया। बैठक में राजू पटेल, राहुल कुमार, संजीव उपाध्याय, मनीष चौरसिया, शुभम यादव, सुधांशु श्रीवास्तव, पंकज वर्मा, दिव्यांशु गुप्ता आदि रहे। संवाद