फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपातकाल लागू कर की थी लोकतंत्र की हत्या : जय प्रकाश

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। भाजपा प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर सेवा ही संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत 25 जून आपातकाल को काला दिवस के रूप में मनाया गया। वर्चुअल बैठक के माध्यम से आपातकाल सेनानियों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि भारतीय किसान संघ के पूर्व प्रदेश महामंत्री लोकतंत्र सेनानी जयप्रकाश सिंह ने कहा कि एक परिवार को बढ़ाने के लिए कांग्रेस ने आपातकाल लागू कर देश कि लोकतंत्र की हत्या की। प्रेस को भी उसके अधिकारों से वंचित किया गया।
विज्ञापन

बलिया के लाल जयप्रकाश नारायण के नेतृत्व में कांग्रेस को छोड़ सभी राजनीतिक दलों ने सत्याग्रह किया। आपातकाल के दौरान जेल में बंद लोकतंत्र रक्षकों को घोर यातनाएं दी गई। जब कांग्रेस सरकार में आई है, लोकतांत्रिक मूल्यों का हनन किया है। हनुमानगंज स्थित भाजपा कार्यालय पर लोकतंत्र सेनानियों के सम्मान समारोह का शुभारंभ भाजपा जिला अध्यक्ष जयप्रकाश साहू ने किया। लोकतंत्र सेनानी जयप्रकाश नारायण सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख योगेंद्र सिंह, मणिराम मित्र, विजय मिश्रा को सम्मानित किया। संयोजक जिला उपाध्यक्ष संजय मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस की नीतियां हमेशा से ही राष्ट्र विरोधी एवं लोकतांत्रिक मूल्यों की हत्या करने वाली होती है। प्रदीप सिंह, जिला मंत्री अरुण सिंह बंटू, कृष्णा पांडे, दिनेश तिवारी, सोनू सिंह, आशीष प्रताप सिंह, अरविंद सिंह प्रमुख रूप से रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें