फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: सड़क पर बरस रहे अंगारे, बढ़े डायरिया के मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जनपद में मंगलवार को भीषण गर्मी रही, तापमान 41 सेल्सियस से ऊपर रहा। एक पखवाड़े बाद सड़कों पर अंगार बरस रहे थे। सुबह दस बजे के बाद सड़के सूनी हो गईं, जरूरी काम वाले ही चेहरा ढंक कर बाहर निकल रहे थे। अचानक मौसम में तपिश बढ़ने के साथ लोगों में बीमारियों ने पांव पसारना शुरू कर दिया है। ओपीडी से लेकर इमरजेंसी तक मरीजों की भीड़ रही।
विज्ञापन

ओपीडी में सर्दी जुकाम बुखार, खांसी, सांस फूलना व उल्टी-दस्त के मरीज पहुंचे, वहीं इमरजेंसी में डायरिया से पीड़ित मरीज परेशान रहे। चिकित्सक 20 से 25 लोगों को रोज भर्ती कर रहे हैं। इमरजेंसी में आने वाले मरीजों को चिकित्सक गर्मी से बचाव के लिए ओआरएस का घोल निशुल्क वितरण हो रहा है। इमरजेंसी व मेडिकल वार्ड डायरिया वाले मरीजों से बेड फुल हो गया है। भीषण गर्मी में सड़क किनारे बेचने वाले ठंडे पदार्थ का सेवन करना भारी पड़ रहा है। पीने वालों में गले की खराश, सांस की परेशानी सहित अन्य परेशानी बढ़ जा रही है। जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ. पंकज झा ने कहा कि तेज धूप से आकर बिना थोड़ा आराम किए ठंडी चीज का सेवन सेहत खराब कर रहा है। वायरल फीवर की चपेट में आने की संभावना रहती है। गर्मी में सत्तू, आम का पन्ना या बेल का शर्बत, छाछ पीना फायदेमंद रहेगा। इससे डायरिया का भी खतरा नहीं रहता है। सीएमएस डॉ. दिवाकर सिंह ने कहा कि गर्मी में घर से जरूरी हो तभी निकलें, पानी व तरल पदार्थ का ज्यादा से ज्यादा सेवन करें। बच्चों, बुजुर्गों और गंभीर रूप से बीमार लोगों को घर से बाहर दिन के समय बिल्कुल न निकलने दें। बढ़ते तापमान में खाली पेट रहना हीट स्ट्रोक को को आमंत्रण देना है।
जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती सागरपाली निवासी मीरा देवी को दोपहर में अचानक दस्त होने लगा, हालत खराब होने पर परिजनों ने अस्पताल में दिखाया, चिकित्सक ने भर्ती कर लिया, पानी चढ़ने के बाद अब राहत है। बिगही निवासी रामप्रवेश तिवारी एक रिश्तेदारी सेे दोपहर में वापस घर लौट आए। शाम तक उन्हें उल्टी-दस्त चालू हो गया। स्थानीय चिकित्सक से दिखलाने के बावजूद राहत न मिलने पर परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सक ने बताया कि हीट स्ट्रोक का खतरा हो गया है।
विज्ञापन

बालरोग विशेषज्ञ की ओपीडी में 70 फीसदी सर्दी-जुकाम व डायरिया की शिकायत वाले बच्चे आ रहे हैं। शहर के हरपुर निवासी मनोज सिंह का छह वर्ष के बेटे मोनू की रात में अचानक तेज बुखार हो गया। इमरजेंसी में लेकर पहुंचे चिकित्सक ने डायरिया की शिकायत कह कर भर्ती कर लिया। दूसरे दिन हालत में सुधार होने पर घर के लिए छुट्टी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें