फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: दूध लेकर लौट रही महिला की हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चौकिया मोड। बेल्थरारोड-सिकंदरपुर मार्ग पर उभांव थाना क्षेत्र के हल्दीरामपुर गांव के नदुआ ढाला के समीप मंगलवार की शाम किसी वाहन की चपेट में आने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। आननफानन में लोगों की मदद से उसे सीएचसी सीयर पहुंचाया गया। चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।
विज्ञापन

उभांव थाना क्षेत्र के हल्दी रामपुर (पनीसरा) गांव निवासी शांति देवी (50) पत्नी सुदामा राम मंगलवार की शाम अपने घर से निकलकर गांव के मुहल्ले परतीपर से दूध लेकर अपने घर वापस आ रही थी। उसी समय सिकंदरपुर की ओर से बेल्थरारोड के लिए आ रहे किसी वाहन की चपेट में आ जाने से गंभीर रूप से घायल हो गईं। आनन फानन में लोगों की मदद से उन्हें सीएचसी सीयर पहुंचाया गया। चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर जिला मुख्यालय के लिए भेज दिया। मौत की की खबर मिलने के बाद परिजनों का रोते रोते बुरा हाल है। मृतका के दो बेटे व तीन बेटियां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें