फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो लाख छात्र-छात्राओं की ई मेल आईडी नहीं हुई अपलोड

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। कक्षा नौ से 12 तक के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों की ई मेल आईडी तैयार कर परिषद की वेबसाइट पर अपलोड करने में शिक्षा विभाग रुचि नहीं दिखा रहा है। पंजीकृत दो लाख 90 हजार छात्र छात्राओं में से अभी तक 75 हजार ही ई-मेल आईडी अपलोड की गई है। शासन ने समीक्षा में इस पर नाराजगी जताई है। साथ ही विद्यालयों पर कार्रवाई की चेतावनी दी है। अब 21 मई तक कार्य पूरा करना होगा।
विज्ञापन

दो लाख 15 हजार छात्र छात्राओं की मेल आईडी बेवसाइट पर अपलोड नहीं हुई है। शासन ने तय अवधि में काम पूरा नहीं होने पर नाराजगी जताई है। शासन ने माध्यमिक विद्यालयों में विद्यार्थियों के दाखिले में फर्जीवाड़ा रोकने के लिए अध्ययनरत कक्षा नौ से 12 तक के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों की ई-मेल आईडी तैयार कर परिषद की वेबसाइट पर अपलोड करने के निर्देश दिए हैं। यह काम मुख्यमंत्री की 100 दिन की कार्य योजना में शामिल हैं। जिले में 607 माध्यमिक विद्यालय है। इन विद्यालयों में दो लाख 90 हजार छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। शासन के निर्देश पर 15 मई तक हर छात्र की ई-मेल आईडी अपलोड करनी थी। डीआईओएस कार्यालय के अनुसार अभी तक मात्र 75 हजार छात्र छात्राओं की ई-मेल आईडी अपलोड हुई है। प्रभारी डीआईओएस अतुल तिवारी ने बताया कि विद्यालयों को 21 मई तक छात्र-छात्राओं की ई-मेल आईडी परिषद की वेबसाइट पर अपलोड करने के लिए अंतिम रूप से कहा गया है। इसके बाद विद्यालयों के खिलाफ कार्रवाई होगी। बताया कि विद्यालयों के शिक्षकों की आईडी और अन्य सूचना वेबसाइट पर अपलोड करने का काम पूरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें