फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: निजीकरण के विरोध में बिजली कर्मचारियों ने दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। संयुक्त सघर्षं समिति के घटक संगठन जूनियर इंजीनियर संगठन एवं विद्युत कर्मचारी तकनीकी संगठन के तत्वावधान में बिजली कर्मचारियों ने हाइडिल काॅलोनी स्थित अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर धरना दिया। इस दौरान पदाधिकारियों और सदस्यों ने निजीकरण के विरोध में नारेबाजी की।
विज्ञापन

वक्ताओं ने एक स्वर से कहा कि पाॅवर काॅरपोरेशन का घाटा दिखाया जा रहा है। प्रदेश के ऊर्जा क्षेत्र की सरकारी जमीनों एवं उसके संसाधनों को निजी घरानों के हाथों कौड़ियों के भाव बेचने की प्रवृत्ति दिख रही है। सरकार प्रदेश की जनता एवं किसानों को निजी घरानों के हाथों लुटने के लिए विवश कर रही है। वक्ताओं ने कहा कि पूरे जनपद में आंदोलन लोकतांत्रिक तरीके से चलाया जाएगा। इस मौके पर आशुतोष पांडेय, हिमालय चैहान, श्रीकांत विश्वकर्मा, तारकेश्वर यादव, विपिन कुमार सिंह आदि रहे। अध्यक्षता सहदेव चौबे एवं संचालन रामबाबू राय ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें