फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: बलिया और बैरिया तहसील के 179 ट्रांसफाॅर्मरों की बिजली आपूर्ति ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। गंगा नदी की बाढ़ का पानी अब नीचे उतरने लगा है। बाढ़ से सबसे अधिक बलिया और बैरिया तहसील क्षेत्र के गांव प्रभावित हुए हैं। लोगों की सुरक्षा को देखते हुए विद्युत निगम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद कर दी है। 197 ट्रांसफार्मरों की बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई है।
विज्ञापन

इसमें बलिया के 27 और बैरिया क्षेत्र के 152 ट्रांसफाॅर्मर हैं। लगभग 7152 उपभोक्ता प्रभावित हुए हैं। इनमें विद्युत वितरण खंड बलिया के 2370 व बैरिया के 4742 उपभोक्ता शामिल हैं। कटहलनाला और बेदुआ नाले से पानी शहर में प्रवेश करने से प्रशासन के निर्देश पर सतर्कता की दृष्टि रखते हुए विद्युत सप्लाई ठप है।
उमरगंज में पानी प्रवेश करने से सप्लाई बंद की गई है। अधिशासी अभियंता लाल सिंह ने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर बिजली आपूर्ति बंद की गई है।
बाढ़ का पानी उतरते ही ट्रांसफार्मरों की सफाई कर आपूर्ति बहाल की जाएगी।
विद्युत कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। जिस गांव में पानी प्रवेश करेंगा, विद्युत सप्लाई बंद कर दिया जाएगा। प्रशासन के निर्देश पर भी कुछ गांव व मोहल्ले में सप्लाई बंद की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें