फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: जिला अस्पताल में 7 घंटे बिजली ठप, मरीज बेहाल

विज्ञापन
जिला अस्पताल के ओपीडी संख्या तीन में बिजली न रहने से गर्मी से बेहाल चिकित्सक पंखा हांकते हुए कर
विज्ञापन
बलिया। अंडर ग्राउंड केबल बिछाए जाने के कारण जिला अस्पताल में बुधवार को सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। अस्पताल प्रशासन की लापरवाही से उमस भरी गर्मी से वार्डों में भर्ती मरीज से चिकित्सक तक परेशान रहे। ओपीडी में चिकित्सक हाथ से पंखा हांकते हुए मरीज का इलाज करते नजर आए। 12 नंबर कमरे में अंधेरे के कारण मरीजों को इंजेक्शन लगाने में परेशानी हुई। जांच भी प्रभावित हुई। ऑक्सीजन प्लांट बंद रहा। जनरेटर से सीटी स्कैन, पैथाेलाॅजी, डिजिटल एक्स-रे जांच हुई। डायलिसिस विलंब से शुरू हुआ। सबसे ज्यादा परेशानी बर्न वार्ड व सेफ्टी वार्ड में भर्ती मरीजों को हुई। कई मरीज गर्मी से बेहाल होकर बाहर टहलते नजर आए।
विज्ञापन


जिला अस्पताल में एक पखवाड़े से ज्यादा समय से अंडरग्राउंड केबल खराब होने से 24 घंटे की विद्युत आपूर्ति बाधित थी। सिटी की लाइन से इमरजेंसी, ओपीडी, ऑक्सीजन प्लांट व सीएमओ कार्यालय को बिजली आपूर्ति दी जा रही थी। हरियाणा से नया केबल एक सप्ताह से आकर रखा हुआ है। छुट्टी वाले दिन केबल न बिछाकर ओपीडी के समय केबल बिछाने का काम शुरू हुआ। इसके लिए सुबह नौ बजे बिजली काट दी गई। तेज धूप के बीच उमस भरी गर्मी में हर कोई परेशान हो गया। इमरजेंसी, मेडिकल वार्ड में पंखे बंद हो गए। इन्वर्टर की लाइट में मरीजों का इलाज हुआ।
वार्डो में भर्ती व ओपीडी के मरीजों की गर्मी से बिगड़ी हालत

जिला अस्पताल में बुधवार को 1692 मरीज इलाज कराने पहुंचे। सुबह से बिजली न रहने के कारण ओपीडी में लाइन में लगे कई मरीजों का हाल बेहाल हो गया। शहर के भृगु आश्रम निवासी दयाशंकर सिंह अस्पताल में इलाज कराने आए थे। पंखा, कूलर न चलने के कारण गर्मी से हालत बिगड़ने लगी। परिजनों ने उन्हें अस्पताल परिसर में लगे बेंच पर लिटा दिया। तिखमपुर निवासी मानती वर्मा ने कहा कि बिजली न रहने से ओपीडी में अंधेरा व गर्मी से चिकित्सक परेशान हैं। भीड़ में खड़े होेने से गश्त आ रही है। भीड़ कम होेने पर डॉक्टर से जांच कराने जाऊंगी। मोहन छपरा निवासी शिवजी साहनी ने कहा कि बिजली सुबह से नहीं है। इसके कारण वार्ड में भर्ती मरीजों की गर्मी से हालत बिगड़ जा रही है। हाथ का पंखा हांक कर राहत देने का प्रयास किया जा रहा है। बिजली न रहने के कारण कई ओपीडी के चिकित्सक गायब रहे। मरीज उन्हे खोजते नजर आए। दोपहर चार बजे के बाद बिजली चालू होने के बाद मरीजों ने राहत की सांस ली। चिकित्सकों व स्वास्थ्यकर्मियों के परिजन भी गर्मी से बेहाल रहे।
विज्ञापन

जिला अस्पताल व सीएमओ कार्यालय के लिए नया अंडर ग्राउंड केबल लगाया गया। इसके कारण बिजली आपूर्ति बाधित रही। अस्पताल में 24 घंटे की बिजली आपूर्ति बहाल हो गई है।
विज्ञापन

- डॉ. विनोद कुमार, प्रभारी सीएमएस जिला अस्पताल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें