फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: टुल्लू में उतरा करंट, किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नगरा। थाना क्षेत्र के भाऊपुर गांव में मंगलवार की रात को टुल्लू में आ रहे करंट की चपेट में आकर 43 वर्षीय किसान की मौत हो गई। किसान की मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पुलिस ने किसान के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेज दिया है।
विज्ञापन

भाऊपुर निवासी किसान हरिंद्रनाथ तिवारी पुत्र स्व. कृपा शंकर तिवारी रात को हाथ पैर धोने के लिए टुल्लू चालू किए। टुल्लू में प्रवाहित करंट की चपेट में आ गए। करेंट की चपेट में आते ही वे मूर्छित होकर जमीन पर गिर गए और उनकी मौत हो गई। किसान की मौत से परिजनों पर दुखोंका पहाड़ टूट पड़ा है। मृतक की पत्नी नीतू तिवारी सहित अन्य परिजनों का रोते रोते बुरा हाल हो गया है। मृतक घर का इकलौता कमाऊ सदस्य था। खेती किसानी कर परिवार का जीविकोपार्जन करता था। मृतक अपने पीछे पत्नी व एक पुत्र हर्ष व एक पुत्री हर्षिता को छोड़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें